दिल्ली में संगठन का चुनाव 11 सितंबर से शुरू होने जा रहा

नए साल में संभावित दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य इकाई का चुनाव पूरा हो जाएगा. इसी के साथ साफ हो जाएगा कि मनोज तिवारी ही दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे या फिर बीजेपी किसी और चेहरे पर दांव चलेगी.

दिल्ली में संगठन का चुनाव 11 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. बूथ अध्यक्षों से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा. 11 सितंबर से 15 दिसंबर तक राज्य में चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. सभी की निगाहें मनोज तिवारी पर टिकी हैं कि वह कुर्सी बचाने में सफल होंगे या नहीं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube