एबीवीपी ने DUSU चुनाव के लिए घोषणापत्र में दिया 5-पी मॉडल

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। एबीवीपी ने चुनाव जीतने पर डीयू के समग्र विकास के लिए 5-पी मॉडल (परिसर, पाठ्यक्रम,  प्रवेश,  परीक्षा, परिणाम) दिया है। एबीवीपी ने छात्रों से दिल्ली विश्वविद्यालय के 2022 में शताब्दी वर्ष पूर्ण होने से पहले डीयू को सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा मिले] इसके लिए एक जिम्मेदार छात्र नेतृत्व चुनने का आह्वान किया है। एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एबीवीपी के 5-पी मॉडल में परिसर यानी कैंपस में सुधार पर कहा कि  छात्रसंघ में आने पर हम कैंपस को बेहतर करने पर सबसे पहले काम करेंगे। हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, लाईब्रेरी, वैज्ञानिक शोधों को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं,  नशामुक्त कैंपस,  दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाजनक कैंपस आदि पर काम करेंगे।

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने 5-पी मॉडल के अन्तर्गत चार प्रमुख बिंदुओं पाठ्यक्रम, प्रवेश, परीक्षा और परिणाम ठीक करने के संबंध में कहा कि  डीयू में हम पाठ्यक्रम सुधार के सन्दर्भ में तीन आर (रिव्यू, रेशनल डिबेट और रिप्रजेंट) शामिल करने की मांग करेंगे। डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी अक्षित दहिया ने कहा कि वह स्वयं एक खिलाड़ी हैं, इसलिए वह इस संबंध में छात्रों को आने वाली समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को न तो ठीक से डाइट मिलती है और सेमेस्टर के आखिरी में उन्हें एडमिट कार्ड तक के लिए परेशान होना पड़ता है।

डूसू उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी प्रदीप तंवर ने कहा कि वह कॉलेज कैंपसों को ग्रीन कैंपस और क्लीन कैंपस बनाने के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही उनका फोकस आउटर दिल्ली में स्थित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को नार्थ और साउथ कैंपस के कॉलेजों के छात्रों के समान विभिन्न अवसर उपलब्ध करने पर होगा। सचिव पद पर प्रत्याशी योगित राठी ने कहा कि कैंपस में भारतीय विचार और मूल्यों का प्रसार करते हुए,  डीयू के पाठ्यक्रम में भारतीय विचार शामिल हो और अभारतीयता दूर हो, इसके लिए प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विशेष तौर से कार्य करेंगे।

सह-सचिव पद पर एबीवीपी से प्रत्याशी शिवांगी खरवाल ने कहा कि हम पिछले वर्ष की तरह छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए मिशन साहसी 2.0 लॉन्च करेंगे, जिसमें हमारा लक्ष्य रहेगा की डीयू की 20 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा सके। सभी महिला छात्रावासों/कॉलेजों के बाहर महिला पुलिस बूथ स्थापित करने, गर्ल्स एक्टिविटी सेंटर बनाने, पुलिस पेट्रोलिंग कॉलेजों तथा गर्ल्स हॉस्टलों के बाहर बढ़ाने, स्थायी छात्रसंघ कार्यालय बनाने, इंटरनल कंप्लेन कमेटी को और मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा स्पोर्ट्स और ईसीए में छात्राओं के लिए फीमेल ट्रेनर आदि बिंदुओं पर काम करुंगी‌।

If it's out there I apologize and thank you for your answers. The original game "The Secret World" will still be maintained but this entry is for the Free2Play edition where you would need to start a new character from scratch. White owns three Gretsch Rancher Falcons because he says that its bass tones make it his favorite acoustic to play live. The Wanderer, is a neighborhood brewpub that celebrates the best of Chattanooga and its adventurous approach. It is a fine control which is used more frequently on racing sailboats than on cruising or day-sailing boats. He performs the devotions and acts enjoined by the law Yet derives not an atom of relish from them. Het kind zal in dit geval zelf dienen te beschikken over een verblijfsvergunning. The traction of the Fusion 5s out of the box in a range of conditions, especially in the wet, surpasses the Pro One's. We deliver the technological solutions organisations need to compete and grow and build a lasting legacy of improvement and performance, partnering with best in class technologies and solution sets. Peter has extensive experience in the application of Systems Drives, as well as extensive first hand exposure to many if the common application issues. Then he cleaned his skis and put them in the cupboard. For instance, the Israelites during Moses time got to see the power of God pour out in the plagues and the parting of the Red Sea. An arrangement created by The Garden and inspired by the Ashford landscape. The powerful, up to mph, air stream clears debris, sticks and large, heavy leaves.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube