रवीश कुमार मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित

मनीला : भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को सोमवार को रेमन मैगसेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। रेमन मैगसायसाय अवार्ड के प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि एनडीटीवी इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर और भारत के प्रभावशाली टीवी पत्रकारों में एक कुमार (44) अपनी खबरों में आम लोगों की समस्याओं को महत्व देते हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला में पुरस्कार ग्रहण करते हुए कुमार ने कहा कि भारतीय मीडिया संकट की स्थिति में है और यह संकट अचानक या आकस्मिक नहीं हुआ है, बल्कि ढांचागत तरीके से इसे अंजाम दिया गया। पत्रकार होना अब व्यक्तिगत प्रयास हो गया है। मीडिया के संकट को समझना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube