जमाई राजा 2.0 जी-5 पर 10 सितंबर को प्रीमियर होने जा रहा

पॉपुलर टीवी एक्टर रवि दुबे और निया शर्मा शो जमाई राजा करने के बाद अब इस शो का रीबूट आने जा रहा है. जमाई राजा 2.0 जी-5 पर 10 सितंबर को प्रीमियर होने जा रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने शो के स्ट्रीम होने से पहले निया और रवि मुंबई के फेमस लाल बागचा राजा के मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे.

निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में निया और रवि बप्पा के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

फोटो शेयर करते हुए निया ने अपनी तस्वीरों को कैप्शन दिया, ‘लाल बागचा राजा के दरबार में जमाई राजा 2.0 की पूरी टीम की तरफ से आशीर्वाद लेते हुए.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube