‘छिछोरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन भी ज़ोरदार कमाई की है. फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है और लोग वीकेंड के बाद भी थिएटर पहुंच रहे हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को अपनी ओपनिंग डे की कमाई से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने जहां पहले दिन 7.32 करोड़ रुपए कमाए थे अब वहीं इसने पांचवें दिन 10.05 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. इसकी कुल कमाई अब 54.13 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube