‘छिछोरे’ दर्शकों को पसंद आ रही सिनेमाघरों में

 बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में ड्रीम गर्ल रिलीज हुई है और ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही हैं. इसके बावजूद भी ‘छिछोरे’ की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. ‘छिछोरे’ दर्शकों को इतना पसंद आ रही है कि रविवार को इसने 10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं.

कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में ये फिल्म 94.06 करोड़ कमा चुकी है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि ड्रीम गर्ल जैसी फिल्म रिलीज के बाद भी ये फिल्म ठहरने के नाम नहीं ले रही.

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और वरुण ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा इसमें प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और नलनीश नील जैसे कलाकार भी हैं. इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. इस कहानी में प्यार, गुस्सा, ह्यूमर, दुख और छिछोरापन सब कुछ है. इसे समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube