रामायण में प्रभास को रावण का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया

दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रामायण काफी समय से चर्चा में है. फिल्म की कास्टिंग को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. रिपोर्ट्स हैं कि ऋतिक रोशन को राम और दीपिका पादुकोण को सीता के रोल में कास्ट करने की प्लानिंग है. इस बीच खबरें हैं कि साउथ सुपरस्टार प्रभास को रावण का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है.

पिछले दिनों बातचीत में नितेश तिवारी ने कहा था- छिछोरे के बाद मैं रामायण बनाने जा रहा हूं. ये एक ट्राइलॉजी होगी. हम इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. जब नितेश से दीपिका और ऋतिक रोशन को कास्ट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हम अभी कॉन्सेप्ट लेवल पर हैं. हमने अभी कास्टिंग के बारे में सोचा तक नहीं है.

मगर प्रोड्क्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रामायण में पहली बार ऋतिक-दीपिका स्क्रीन शेयर करेंगे. इसके अलावा एक पॉपुलर सुपरस्टार रावण का रोल प्ले करेगा. सूत्र ने खुलासा किया कि मेकर्स ने रामायण के लिए 600 करोड़ का बजट रखा है. ये किसी भी इंडियन फिल्म के लिए साइन किया जाने वाला बड़ा बजट है. ये पूरे भारत में रिलीज होगी. इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube