कांशीराम के साथी रहे पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद सपा में शामिल

कांशीराम ने जिन सिपहसलारों के साथ मिलकर दलित समाज में राजनीतिक चेतना जगाने के लिए बहुजन समाज पार्टी का गठन किया था. वो सभी नेता एक-एक कर बीएसपी का साथ छोड़ते जा रहे हैं. इस कड़ी में कांशीराम के साथी रहे पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद भी मायावती के हाथी से उतरकर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवारी करने जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. लालमणि ने अपना इस्तीफा बसपा अध्यक्ष मायावती को भेज दिया है. माना जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे. ऐसे में बसपा के लिए यह करारा झटका माना जा रहा है.

लालमणि मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर के जिला कोऑर्डिनेटर पर नियुक्त थे. उन्होंने अपने इस्तीफे में बसपा की मौजूदा नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा, लगता है कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के मूवमेंट से पार्टी भटक गई है, जिसके चलते बहुजन समाज में आक्रोश है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube