तेज गेंदबाज काइल एबॉट ने समसेट के खिलाफ 17 विकेट चटकाए

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज काइल एबॉट सुर्खियों में हैं. 32 साल के इस तेज गेंदबाज ने हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन 2019 में समसेट के खिलाफ मैच में 86 रन देकर कुल 17 विकेट चटकाए.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें, तो 63 साल में यह सर्वश्रेष्ठ बालिंग फिगर है. इंग्लिश ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 90 रन देकर 19 विकेट झटके थे. वैसे ऐबॉट ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 10वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

साउथेम्पटन के ‘द रोज बाउल’ में हैम्पशायर की टीम अपनी पहली पारी में 196 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद एबॉट की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे समरसेट की टीम अपनी पहली पारी में 142 रनों पर लुढ़क गई. एबॉट ने मुरली विजय सहित अकेले 9 खिलाड़ियों (18.4-9-40-9) को पैवेलियन की राह दिखाई. फिडेल एडवर्ड्स के हिस्से बाकी का एक विकेट आया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube