संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम आज रिलीज हो गई

संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम रिलीज हो गई. ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है. प्रस्थानम में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, चंकी पांडे, अली फजल और सत्यजीत दुबे भी हैं.  ये फिल्म साल 2010 में इसी टाइटल के साथ रिलीज हुई तेलुगु फिल्म का रीमेक है.

प्रस्थानम में संजय दत्त लीड रोल में हैं. ये फिल्म संजय दत्त के लिए कई कारणों से खास है क्योंकि ये फिल्म संजय के अपने बैनर की फिल्म है. प्रस्थानम की प्रोड्यूसर संजय की पत्नी मान्यता दत्त है. इस फिल्म की रिलीज के साथ संजय दत्त का करियर भी दाव पर है और इसका हिट होना संजय के लिए काफी जरूरी है.

संजय दत्त के करियर के लिए भी ये फिल्म बहुत खास है. संजय दत्त की फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं. इसमें चाहे कलंक की बात करें या साहिब बीवी या गैंगस्टर 2 की. बतौर एक्टर आपको फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए हिट बहुत जरूरी होता है, लेकिन संजय दत्त कई समय से हिट की दरकार में बैठे हैं. इस फिल्म से संजय दत्त को काफी उम्मीद भी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube