व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, एक की मौत पांच घायल

वॉशिंगटन : वॉशिंगटन डीसी में व्‍हाइट हाउस से लगभग तीन किलोमीटर दूर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर है। स्‍थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना देररात की है। मीडिया रिपोर्ट में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि राजधानी की सड़कों में देररात उन्होंने गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी। दो-तीन एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हमलावर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स-5 ने दावा किया है कि कुल छह लोगों को गोलियां लगी हैं। घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत स्थित अल्बुकर्क शहर में गोलीबारी की अगल-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए थे। इससे पहले टेक्सास में एक बंदूकधारी की अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 22 लोग घायल हो गए थे। इस वारदात को दो हमलवारों ने अंजाम दिया था। उन्होंने पहले एक ट्रक हाइजैक किया और फिर गोलीबारी की थी। यह घटना मिडलैंड के नजदीक ओडेसा में हुई थी। इसके चार हफ्ते पहले टेक्सास शहर के एल पासो में हुई फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube