चण्डीगढ़ से उपविजेता बन लौटी प्रदेश जूनियर वुशू टीम

लखनऊ : चण्डीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुई 18वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश वुशू टीम ने 9 स्वर्ण, 4 रजत एवं 8 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक प्राप्त कर घर लौटी है। जिसमें शानशू 5 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता प्रथम उपविजेता बनी वहीं ताउलू में 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक जीत कर पाँचवे स्थान पर रही और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें उत्तर प्रदेश की 44 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था, इसमें 40 खिलाड़ियों के अतिरिक्त दो प्रशिक्षक व दो टीम मैनेजर शामिल थे।

टीम की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष सुहैल अहमद व महासचिव मनीष कक्कड़ ने टीम को बधाई व शुभ कामनाएं दी। मनीष कक्कड़ ने टीम के दोनों प्रशिक्षक पंकज जायसवाल व रामदास रावत को टीम के इस सफलता पर सराहना करते हुए कहा कि दोनों प्रशिक्षकों ने टीम पर जो अथक परिश्रम किया उससे यह परिणाम सामने आया है।

परिणाम इस प्रकार हैं:-
क्रम खिलाड़ी का नाम वर्ग स्पर्धा अर्जित पदक
1 भानू सिंह ताउलू (बालक) चंग्क्वान, जियानशू एवं क्यांगशू 3 स्वर्ण
2 आर्यन भाटी ताउलू (बालक) ताइची क्वान् 1 स्वर्ण
3 सुष्मिता त्रिपाठी ताउलू (बालिका) ताइची जियान् 1 रजत
4 रश्मि गुप्ता ताउलू (बालिका) जियान शू 1 कांस्य
5 सृष्टि गोयल ताउलू (बालिका) चंग्क्वान 1 कांस्य
6 गिन्नी भाटी ताउलू (बालिका) चंग्क्वान 1 कांस्य
7 चेतन चौहान ताउलू (बालक) जंगीक्वान 1 कांस्य
8 अवनीश कुमार यादव शान-शू (बालक) 52 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) स्वर्ण
9 छवि शान-शू (बालिका) 48 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) स्वर्ण
10 सागर राना शान-शू (बालक) 70 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) रजत
11 प्रीत कुमार शान-शू (बालक) 80 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) रजत
12 नितिन चौधरी शान-शू (बालक) 60 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) कांस्य
13 समीर दशमाना शान-शू (बालक) 65 किग्रा0 भारवर्ग (जूनियर) कांस्य
14 अलंकार सैनी शान-शू (बालक) 65 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) स्वर्ण
15 ऋषभ नागर शान-शू (बालक) 80 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) स्वर्ण
16 आकांक्षा शान-शू (बालिका) 60 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) स्वर्ण
17 अपिल नागर शान-शू (बालक) 60 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) रजत
18 नरेश शान-शू (बालक) 48 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) कांस्य
19 खुशी दिलोत्रा शान-शू (बालिका) 48 किग्रा0 भारवर्ग (यूथ) कांस्य

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube