महेंद्र सिंह धौनी दो महीने बाद अपने घर रांची लौट आए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दो महीने से ज्यादा समय के बाद अपने घर रांची लौट आए हैं। रांची में उन्हें अपनी करोड़ों रुपयों की कार के साथ स्पॉट किया गया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद एमएस धौनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इस दौरान एमएस धौनी भारतीय सेना के साथ जुड़े और करीब एक महीने तक उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं।

लेफ्टीनेंट कर्नल की मानद उपाधि पाने वाले एमएस धौनी ने जम्मू-कश्मीर में अपनी ट्रेनिंग पूरी की और फिर 15 दिन ड्यूटी। इसके बाद धौनी ने अपने अधूरे काम पूरे किए, जिसमें विज्ञापनों की शूटिंग भी शामिल थी। अपने काम खत्म करने के बाद एमएस धौनी अमेरिका चले गए। करीब दो महीने तक घर से दूर रहने वाले एमएस धौनी एक बार फिर अपने रांची स्थित घर वापस लौट आएं हैं,

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube