रांची में पसीना बहा रहे महेंद्र सिंह धोनी फिटनेस को लेकर

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रसंशकों के लिए अच्छी खबर है. 38 साल के धोनी मैदान पर वापसी के लिए फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों वह अपने गृह नगर रांची में पसीना बहा रहे हैं. पिछले दिनों धोनी ने रांची के जेएससीए (झारखंड राज्य क्रिकेट संघ) स्टेडियम में टेनिस के युवा नेशनल खिलाड़ियों के साथ जमकर प्रैक्टिस की, जिसके बाद वह स्टेडियम के जिम में चले गए.

धोनी एक बार फिर अपनी बाइक कावासाकी निंजा h2 से स्टेडियम पहुंचे थे. गौरतलब है कि धोनी जब भी रांची में होते हैं, वह स्टेडियम जरूर जाते हैं और स्थानीय टेनिस खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में शामिल होते हैं. धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का साथ पाकर टेनिस खिलाड़ी भी फूले नहीं समाते.

खिलाड़ियों का कहना है कि धोनी के साथ खेलकर उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है. वे कहते हैं, ‘ऐसा नहीं लगता कि धोनी सिर्फ क्रिकेट के धुरंधर हैं, वह तो दूसरे खलों में भी माहिर हैं.’ इस दौरान धोनी ने फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए और सेल्फी लेने का मौका भी दिया.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube