फिल्म निकम्मा में शिल्पा के पति का किरदार निभाएंगे: एक्टर समीर सोनी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 13 साल बाद फिल्म निकम्मा से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. शिल्पा को पिछली बार साल 2007 में आई फिल्म अपने में देखा गया था. अब खबर है कि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के पति के किरदार को निभाने के लिए एक्टर मिल गया है. खबर है कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम कर चुके एक्टर समीर सोनी, फिल्म निकम्मा में शिल्पा के पति का किरदार निभाएंगे.

शिल्पा के बारे में बात करते हुए समीर ने कहा, ‘मैं शिल्पा से कई मौकों पर मिला हूं, जिसमें उनके घर पर हुआ गणपति सेलिब्रेशन शामिल है. एक बहुत अच्छी इंसान हैं. जब मैं बिग बॉस 4 में था तब उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया था. शिल्पा, नीलम (समीर की बीवी) की भी अच्छी दोस्त हैं. वे 13 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही है और मेरा उनके प्रोजेक्ट में अहम रोल है. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं खुश हूं कि ये रोल सीमित नहीं है.’

समीर सोनी फिलहाल फिल्म मुंबई सागा की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वे एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. समीर अक्टूबर के पहले हफ्ते से फिल्म  शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं शिल्पा के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं. वे बहुत चुलबुली और जिंदादिल इंसान हैं, उनके साथ काम करने में मजा आने वाला है.’ बता दें कि समीर, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म द बिग बुल में भी कैमियो करेंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube