ग्रेटा थनबर्ग के सवालों ने दुनियाभर के नेताओं को झकझोर दिया

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के सवालों ने दुनियाभर के नेताओं को झकझोर दिया। ग्रेटा ने युवा पीढ़ी की आवाज को दुनिया के सामने रखते हुए रहा, हमें समझ आ रहा है कि जलवायु परिवर्तन पर आपने हमें छला है और अगर आपने कुछ नहीं किया तो युवा पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी।

आंखों में आंसू लिए और गुस्से में नजर आ रहीं ग्रेटा ने कहा, आपने हमारे सपने, बचपन अपने खोखले शब्दों से छीना। मैं भाग्यशाली हूं, लेकिन लोग झेल रहे हैं, मर रहे हैं। पूरा पर्यावरण सिस्टम बर्बाद हो रहा है।

ग्रेटा ने नेताओं पर कुछ न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने हमें असफल कर दिया। युवाओं की नजरें आप लोगों पर हैं और अगर हमें फिर असफल किया तो कभी माफ नहीं करेंगे। हम आपको जाने नहीं देंगे। दुनिया जाग चुकी है

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube