सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया रोहन गुप्ता को: कांग्रेस

रोहन गुप्ता को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

रोहन गुप्ता कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। वह 2016 से कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट रहे हैं। वह गुजरात राज्य के कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। गुप्ता का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था।

उन्होंने वर्ष 1998 में के.एस. स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से स्नातक की डिग्री ली है। वहीं, उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से वर्ष 2000 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube