गौतम गंभीर के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल: धोखाधड़ी में

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर की परेशानी बढ़ सकती है. धोखाधड़ी के मामले दिल्ली पुलिस ने उनके व अन्य के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.

करीब 50 फ्लैट के खरीददारों ने ये आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किए थे, लेकिन अभी तक उन्हें फ्लैट नहीं मिले हैं.

गौरतलब है कि सांसद गंभीर रूद्र बिल्डवेल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त परियोजना के डायरेक्ट और ब्रांड एंबेसडर थे. इस मामले में उनके खिलाफ 2016 में हाउसिंग प्रोजेक्ट की बुकिंग के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था.

दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, कंपनी की तरफ से 6 जून 2013 को बायर्स को फ्लैट देने का वादा करने के बाद भी 2014 तक टाल-मटोल किया जाता रहा. 15 अप्रैल 2015 में अधिकारियों ने आवश्यक लाइसेंस फीस व अव्यवस्था के कारण प्रोजेक्ट का अनुमोदन रद कर दिया था.

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube