एक्ट्रेस रानी चटर्जी की कार का एक्सीडेंट गंभीर चोटें आई

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई में रानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, इसमें एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी का एक्सीडेंट तब हुआ जब वो फिल्म पांचाली की शूटिंग पूरी कर अपने घर लौट रही थीं।

रानी के भाई समीर चटर्जी ने इस घटना की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है- ‘इस बात की जानकारी देते हुए बहुत बुरा लग रहा है कि कल रात रानी दी का एक्सीडेंट हो गया गोरेगांव हाइवे पर। वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हाथ और पैर में चोट आई है। उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।’

इसके बाद समीर ने रानी और अपनी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में रानी के हाथों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ और पैरों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कुछ दिन पहले रानी चटर्जी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ छुट्टियां मनाकर लौंटी हैं। मस्ती करते हुए दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube