नच बलिए: युविका चौधरी ने शो में बुखार आने के बाद भी परफॉर्म किया

नच बलिए 9 के कंटेस्टेंट जी-जान लगा कर मेहनत कर रहे हैं. आने वाले एपिसोड्स में कॉम्प्टीशन और भी कड़ा होने वाला है. चोट लगने के बावजूद कपल्स शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं. युविका चौधरी ने शो में बुखार आने के बाद भी परफॉर्म किया.

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, आने वाले एपिसोड्स में जजेस युविका और प्रिंस की परफॉर्मेंस देख दंग रह जाएंगे. लेकिन उससे भी ज्यादा सप्राइज तब होंगे जब उन्हें पता चलेगा कि मुस्कान को तेज बुखार है.

स्पॉटबॉय के सोर्स के मुताबिक, युविका रविवार को टेक्निकल रिहर्सल के लिए गई थी उसी दौरान उन्हें बहुत कमजोर फील हुआ. रिहर्सल के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वो तुरंत घर चली गईं. हालांकि, इस सब के बावजूद उन्हें तेज बुखार में परफॉर्म किया. जजेस को युविका की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई. जब उन्हें युविका के बुखार के बारे में पता चला तो वो शॉक्ड रह गए. उन्हें युविका की हिम्मत पर गर्व है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube