संजय निरुपम अपनी पसंद के उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज: कांग्रेस

कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करने के ऐलान के बाद संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों में समझ की कमी है. पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया. संजय निरुपम टिकट बंटवारे से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं.

निरुपम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है. ऐसा ही चलता रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे. निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है.

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि वह सही प्रत्याशी को टिकट देने के लिए कह रहे थे.

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube