एक्शन फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया

ठीक 7 दिन पहले 2 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर पहली बार सिनेमाघरों में चली थी. रिलीज के मात्र एक हफ्ते में ही इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की बनाई ‘वॉर’ ने अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री पा चुकी है.

माना जा रहा है कि फिल्म वॉर ने अपनी रिलीज के 7वें दिन यानी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई लगभग 217.75 करोड़ रुपये हो गई है.

टिकट खिड़की पर सफलता पाने वाली ये फिल्म हफ्ते भर ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है. फिल्म वॉर हर दिन एक नया बेंचमार्क सेट कर रही है. ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में तो एंट्री ले ही चुकी है, साथ ही इसने अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल के लाइफटाइम बिजनेस को भी पीछा छोड़ दिया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube