दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम तय: कांग्रेस

कांग्रेस हाईकमान दिल्ली के सियासी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्वांचली चेहरे पर दांव लगा सकती है। अब तक इस पद की दौड़ में क्रिकेटर कीर्ति आजाद सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि आजाद के नाम पर मुहर लगना तकरीबन तय है। शुक्रवार को इसकी घोषणा भी हो सकती है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कई नामों पर चर्चा हुई। कीर्ति आजाद के अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व जय प्रकाश अग्रवाल भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे।

लेकिन जिस तरह दिल्ली में पूर्वांचली सियासत गरमाई हुई है, उससे आजाद के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। पूर्वांचल से ताल्लुक रखने के अलावा आजाद दिल्ली की राजनीति का भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। वहीं, विपक्षी दलों पर उनका आक्रमण धारदार रहता है। हालांकि, पार्टी ने अभी आजाद के नाम की घोषणा नहीं की है।

पीसी चाको का कहना है कि बृहस्पतिवार की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। इसमें पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों पर भी विचार हुआ है। शुक्रवार को एक बार भी सोनिया गांधी के साथ बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube