पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भाग गए बदमाश: दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ स्नेचिंग का मामला सामने आया है. दिल्ली में बदमाश पीएम मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भाग गए. पर्स में कैश के साथ-साथ कई अहम दस्तावेज भी मौजूद थे. दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक सिविल लाइन्स इलाके में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (शनिवार) सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं. उनका कमरा सिविल लाइन्स इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था, लिहाज़ा पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुंचीं. गेट पर पहुंचकर वो ऑटो से उतर ही रही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.

दमयंती बेन के मुताबिक पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये, दो मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे. उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उनके दस्तावेज गायब हो गए है. उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube