कार्तिक आर्यन और सनी सिंह फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सनी सिंह एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. सोनू के टीटू की स्वीटी में दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया था.  सोनू के टीटू की स्वीटी में सनी और कार्तिक दो पक्के दोस्तों की भूमिका में थे, जिनमें से सनी की शादी होने वाली थी और कार्तिक लगातार कुछ भी करके इस शादी को तुड़वाना चाहते थे. लव रंजन की ये ‘कॉमिक-ब्रोमेंस-ड्रामा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.

महज 30 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगे और सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन भी काफी चर्चा में है. खबर ये है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो में निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक सिचुएशन लाई है जहां कार्तिक और सनी एक साथ आ जाते हैं. ये एक मजेदार सीक्वेंस होगा जिसमें सनी गेस्ट अपीयरेंस दे रहे हैं

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube