हम आतंकियों को खत्म करने में सफल हो रहे NSA अजित डोभाल: दिल्ली

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने सोमवार को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया और बताया कि किस तरह पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. सोमवार को नई दिल्ली में NIA से जुड़े एक कार्यक्रम में अजित डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपने सिस्टम का हिस्सा बना लिया है, जिसका इस्तेमाल वह भारत के खिलाफ कर रहा है. डोभाल ने कहा कि हम आतंकियों को खत्म करने में सफल हो रहे हैं, लेकिन अब हमारा अगला निशाना आतंकियों की विचारधारा को खत्म करना है.

NSA अजित डोभाल ने कहा कि आतंकवाद पर कई बार बातें हुई हैं, हर कोई आतंक के खिलाफ 3 दशक से लड़ रहा है. आतंकवाद से लड़ना हर किसी की सोच में है, लेकिन आप आतंकवाद से सीधा नहीं लड़ते हैं क्योंकि आप सिर्फ आतंकियों को मारकर, हथियारों को खत्म कर, फंडिंग को रोकने पर ध्यान लगा रहे हैं और इसे ही लड़ाई का हिस्सा मान रहे हैं.

अजित डोभाल बोले कि जब लोगों में आतंकवाद का डर बढ़ता है तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो इसके खिलाफ लड़ाई को लड़ें. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए काफी बातें जरूरी हैं, सबसे पहले जानना जरूरी है कि आतंकी कौन है, उसे पैसा कहां से मिल रहा है, कौन उसकी मदद कर रहा है. आतंकवाद और आतंकी को जानना जरूरी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube