12 दिनों में 271.65 करोड़ की कमाई कर चुकी: फिल्म ‘वॉर’

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और ये फिल्म अब भी बंपर कमाई कर रही है. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 12 दिनों में 271.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ अब तक 11 सबसे ज्यादा कमाऊं फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

इस फिल्म ने विक्की कौशन की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में शामिल हुई है. अब ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ सबसे ज्यादा कमाऊं फिल्मों की लिस्ट में 12वें नंबर पर है. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की कुल लाइफटाइम कमाई 245.36 करोड़ है.

बॉलीवुड की सबसे कमाऊं फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) है. इसके बाद दूसरे नंबर पर आमिर खान की ‘दंगल’, तीसरे नंबर पर रणबीर कूपर की ‘संजू’, चौथे नबंर पर ‘पीके’, पांचवे नंबर पर सलमान खान की ‘टाइगर ज़िंदा है’ और छठें नबंर पर ‘बजरंगी भाईजान’ है. इस लिस्ट में सातवें नंबर पर दीपिका, रणवीर की ‘पद्मावत’, आठवें नंबर पर सलमान की ‘सुल्तान’, नौवें नंबर पर आमिर खान की ‘धूम 3’, दसवें नंबर पर शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube