विक्रम भट्ट की फिल्म घोस्ट से डेब्यू कर रही: सनाया ईरानी

टीवी का पॉपुलर फेस सनाया ईरानी ने बिग स्क्रीन पर विक्रम भट्ट की फिल्म घोस्ट से डेब्यू कर रही हैं. फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में सनाया ने किसिंग सीन भी दिए हैं. अब एक्ट्रेस ने ऑनस्क्रीन किस पर पति मोहित के रिएक्शन के बारे में भी बताया.

सनाया ने कहा- ये पहली बार है जब मैंने ऑनस्क्रीन किस किया है. मुझे लगता है कि दो लोगों में किसिंग बहुत नॉर्मल और नेचुरल है. हमारी मूवी हॉरर है लव स्टोरी पर खर्च करने के लिए इतना समय नहीं है. और, यदि आपको यह दिखाने की जरूरत है कि दो लोग एक साथ हो रहे हैं, और वे एक-दूसरे के लिए क्या महसूस करते हैं, तो आपको उन्हें एक-दूसरे के सामने खड़े करने की जरूरत है.

इस सवाल के जवाब में सनाया ने कहा- मुझसे पहले मोहित ने एक फिल्म की थी, जिसमें उन्होंने किसिंग सीन दिया था. तो वो इसके बारे में डिस्कस करने वाले पहले थे. उन्होंने मुझसे इसके बारे में बात की थी. मोहित वास्तव में किसिंग सीन नहीं करना चाहते थे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube