
फेस्टिव सीजन को देखते हुए एसबीआई ने अपने कस्टमर्स को तोहफा दिया है. बैंक ने ”एसबीआई कार्ड पे” पेमेंट सर्विस शुरू करने की घोषणा की है जिसके जरिए बिना कार्ड को हाथ लगाए और पिन डाले मोबाइल से पेमेंट किया जा सकता है. इस फीचर को होस्ट कार्ड एम्यूलेशन के साथ पेश किया गया है. इसके जरिए यूजर्स कांटैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं.

कांटैक्टलेस पेमेंट से मतलब ये है कि यूजर्स प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कार्ड को हाथ लगाए बिना मोबाइल पर सिर्फ एक टैप के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. इसके लिए किसी तरह के कोई पिन डालने की जरूरत भी नहीं होगी.
ये एसबीआई द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली सेवा है जिसमें एक एप के जरिए क्रेडिट कार्ड अकाउंट और कांटैक्टलेस पेमेंट को मैनेज किया जा सकता है. एसबीआई कार्ड पे एप के जरिए नियर फील्ड कम्युनिकेशंन पर टैप कर कस्टमर्स पेमेंट कर सकेंगे. ये सर्विस एसबीआई कार्ड एप का हिस्सा है



