दर्शकों का दिल अब भी जीत रही ‘वॉर’: बॉक्स ऑफिस

तीसरे हफ्ते भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर’ जारी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन की रफ्तार को देखकर अंदाजा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकडा़ पार कर लेगी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है जो कि कलेक्शन के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। फिल्म में ऋतिक और टाइगर ने भरपूर एक्शन किए हैं जो दर्शकों का दिल अब भी जीत रहा है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 7.10 करोड़, शनिवार को 11.20 करोड़, रविवार को 13.20 करोड़, सोमवार (तीसरा हफ्ता) 4.40 करोड़, मंगलवार 3.90 करोड़ और बुधवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी कि बुधवार तक ‘वॉर’ के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 271.65 करोड़ और तेलुगू और तमिल संस्करण के कलेक्शन को मिलाकर कुल 284.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 16वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वेबसाइट के मुताबिक यह फिल्म जल्द ही ‘धूम 3’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube