रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया आखिरी टेस्ट मैच में

भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही सत्र में अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। लगातार गिरते विकेट की वजह से रोहित ने अपने आक्रामक अंदाज को बदला और खेल की स्थिति के अनुसार खेलना शुरू किया और पिच पर जम गए।

लंच के बाद रोहित मैदान पर लौटे तो अपने अक्रमक अंदाज के साथ आए और पहले अर्धशतक जड़ा फिर तेजी से खेलते हुए इस सीरीज में अपना तीसरा और टेस्ट करियर का छठा सैकड़ा जड़ दिया। रोहित शर्मा ने छक्के के साथ शतक पूरा करते हुए टेस्ट क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

रोहित का यह छठा टेस्ट शतक है और बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी यह तीसरी सेंचुरी है, जो तीनो इसी सीरीज में आई है। इस शतक के साथ रोहित दूसरे भारतीय ओपनर बन गए, जिसने एक सीरीज में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले दिग्गज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। उन्होंने तीन अगल-अलग सीरीज में तीन बार शतक या उससे अधिक रन बनाए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube