Joko Widodo दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

जकार्ता : इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रविवार को अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल के लिए रविवार को शपथ ली। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि गरीब परिवार से आए विडोडो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाया और देश का आधुनिकीकरण किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सैनिक और पुलिस के जावानों को बख्तरबंद वाहनों, एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया था। देश के सुरक्षा मंत्री पर एक इस्लामी आतंकी दंपति ने विगत दस अक्टूबर को चाकू से किए थे जिसके बाद से सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, विडोडो ने (58) संसद में बेहद सादगी के साथ शपथ ली। इस दौरान शपथ ग्रहण होने के बाद आयोजित की जाने वाली परेड भी नहीं हुई। पिछले शपथ ग्रहण के बाद विडोडो एक बग्घी में सवार होकर जकार्ता की सड़कों से गुजरे थे और इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए खड़े थे। विडोडो ने संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, यह दूसरा मौका है। सबसे महत्वपूर्ण, इंडोनेशिया में समृद्धि लाने के लिए हमें तत्काल साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को चुन लिया है।‘

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube