फ़िल्म वॉर बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे हफ़्ते भी चल रही

300 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म वॉर की पकड़ अब बॉक्स ऑफ़िस पर ढीली पड़ने लगी है। फ़िल्म तीसरे हफ़्ते में चल रही है और कलेक्शंस में हर दिन गिरावट आ रही है। हालांकि तीसरे वीकेंड में फ़िल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर ने मंगलवार को 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर 21 दिनों में फ़िल्म अब 305.95 करोड़ पर पहुंच गयी है। इसमें तमिल और तेलुगु भाषाओं से हुई कमाई भी शामिल है। सिर्फ़ हिंदी दर्शकों से वॉर को 291.80 करोड़ मिल चुके हैं।

18 अक्टूबर को वॉर रिलीज़ के तीसरे हफ़्ते में पहुंची थी। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.80 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ बटोरे थे। सोमवार को फ़िल्म बस 2.10 करोड़ ही जुटा सकी थी। चौथे हफ़्ते में वॉर के सामने तीन नई फ़िल्मों की चुनौती होगी। यह फ़िल्में हैं अक्षय कुमार की हाउसफुल4, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की सांड की आंख, राजकुमार राव और मौनी रॉय की मेड इन चाइना। इन तीनों फ़िल्मों की वजह से वॉर की स्क्रींस भी काफ़ी कम रह जाएंगी।

वॉर इस साल की सबसे अधिक सफल फ़िल्म बन चुकी है। रितिक और टाइगर के करियर की भी यह सबसे बड़ी सक्सेस है। इस फ़िल्म के साथ रितिक 300 करोड़ क्लब में पहुंच चुके हैं। साथ में टाइगर को भी इस क्लब में एंट्री दिलवा दी है। रितिक की इस साल दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले आयी सुपर 30 भी बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ूब चली और 146 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube