‘हाउसफुल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही

फिल्म ‘हाउसफुल 4’ को क्रिटिक्स की ओर से भले ही बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के अपने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने वीकेंड से ज्यादा वीकडेज में कमाई की है.

फिल्म ने रिलीज के अपने चौथे दिन 34.56 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की थी. अब पांचवे दिन यानी की मंगलवार को फिल्म ने 24.04 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. पांच दिन की कमाई के बाद ही फिल्म की कुल कमाई का आकंड़ा 111.82 करोड़ हो गया है.

आपको बता दें कि  फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन 19.09 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 18.81 करोड़ रुपए की कमाई की. इसी बीच फिल्म ने दिवाली वाले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. फिल्म ने दिवाली वाले दिन 15.22 करोड़ रुपए की कमाई की थी. सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने  चौथे दिन 34.56 करोड़ रुपए हुई है. हालांकि मंगलवार को कमाई में गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद फिल्म 24.04 करोड़ रुपए

बता दें कि फिल्म ने रिलीज के अपने तीन दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब फिल्म ने 4 दिन में 75 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कुल 87.78 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

फिल्म की सफलता से खुश अक्षय कुमार ने भी फैंस का शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”हमें प्यार देने और हमारे साथ हंसने के लिए धन्यवाद. यह आपके प्यार की वजह से है जहां हम आज हैं. मेरे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए धन्यवाद जिन्होंने हाउसफुल 4 को बिना शर्त प्यार दिया है. हमें ये दिखाने के लिए धन्यवाद कि प्यार से ही नफरत को हराया जा सकता है.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube