दिव्यांका त्रिपाठी ने कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की

टीवी धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ के रूप में प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ शिरकत की. इस दौरान जहां दिव्यांका निर्णायक मंडल में थीं, वहीं विवेक ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की. दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर महोत्सव की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इस समारोह की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने एक तस्वीर अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी शेयर की है. तस्वीर में उनके पति विवेक भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बौद्धिक चर्चा का एक दिन.”

एक तस्वीर में निर्णायक मंडल में दिख रही दिव्यांका ने इसके कैप्शन में लिखा, “फिल्मों में महिलाएं. अलग-अलग कार्यशैली का प्रतिनिधित्व करते हुए चर्चा करती हुईं दुनिया के विभिन्न हिस्सों की महिलाएं.”

गौरतलब है कि हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ज़ी5 पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में अभिनेता राजीव खंडेलवाल के साथ नज़र आई थीं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube