लगा बॉलीवुड सितारों का जमघट, एक से बढ़कर एक ख़ूबसूरत अंदाज़ में सेलेब्स

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अम्बानी का मुंबई आवास रविवार की शाम एक बार फिर दुल्हन की तरह सजा और मायानगरी के सितारों ने इस शाम की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाये। मौक़ा था, मुकेश अम्बानी की भतीजी नयनतारा कोठारी की विवाह पूर्व पार्टी के आयोजन का, जिसमें बॉलीवुड और बिज़नेस की दुनिया के सितारों ने अपनी उपस्थित दर्ज़ करवाई।

पार्टी में ऐश्वर्या राय अपने हबी अभिषेक बच्चन के साथ शामिल हुईं। लाल रंग की अनारकली ड्रेस में ऐश्वर्या ने कहर ढाया तो अभिषेक मुस्टैच लुक के साथ ब्लैक सूट में काफ़ी जंच रहे थे। हाल ही में कपल इटली से छुट्टियां मनाकर लौटा है। अभिषेक बिग बुल में नज़र आएंगे, जिसे अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। सम्भवत: यह उनका फ़िल्म का ही लुक है।

शाह रुख़ ख़ान हमेशा की तरह ब्लैक सूट में किंग ख़ान वाले अंदाज़ में दिखे। शाह रुख़ इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म के लिए चर्चा में हैं, जिसका अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि किंग ख़ान तमिल निर्देशक एटली कुमार की फ़िल्म के साथ हिंदी सिनेमा के पर्दे पर लौट सकते हैं।

साल 2019 की दूसरी सबसे कामयाब फ़िल्म  कबीर सिंह के हीरो शाहिद कपूर अपनी बेटर हाफ़ मीरा राजपूत के साथ इस पार्टी में शामिल हुए। परफेक्ट कपल की तरह शाहिद और मीरा ने हाथों में हाथ डालकर पैपेराज़ी को पोज़ दिये। शाहिद इन दिनों दक्षिण भारतीय फ़िल्म जर्सी के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं।

अनिल कपूर अपने झकास स्टाइल में पार्टी में पहुंचे। अनिल की फ़िल्म पागलपंती रिलीज़ होने वाली है, जिसे अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और इलियाना डिक्रूज़ मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अम्बानी पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे।

पार्टी में नील नितिन मुकेश अपने छोटे भाई नमन नितिन मुकेश और पत्नी रुक्मिणी के साथ पार्टी में शामिल हुए। नमन ने हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म बायपास रोड से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। इस फ़िल्म में नील ने ही लीड रोल निभाया है।

जाने-माने फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने पत्नी सीनियर फ़िल्म जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा के साथ पार्टी में शामिल हुए।

इनके अलावा जैकलीन फ़र्नांडिस, टीना अम्बानी और डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी अम्बानी पार्टी में उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube