राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय को 170 करोड़े रुपये देगी केन्द्र सरकार

शिलांग : मेघालय की मेजबानी में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए केंद्र सरकार राज्य को 170 करोड़े रुपये देगी। केन्द्र सरकार द्वारा यह राशि राज्य में खेल मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए दी जाएगी। मेघालय ने असम के साथ 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों की सह-मेजबानी की थी। मेघालय के खेल और युवा मामलों के मंत्री बेंटिडोर लिन्दोह ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय ने 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने उद्देश्य से राशि को घटाकर 170 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राशि में की गई कमी मंत्रालय की शर्तो और निधि की आवश्यकता पर आधारित है।” उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर (1999) और असम (2007) के बाद मेघालय राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने वाला तीसरा पूर्वोत्तर राज्य होगा। इन खेलों के आयोजन के समय मेघालय के 50 साल भी पूरे हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि उनका मंत्रालय दिव्यांगों के लिए मेघालय में 200 करोड़ रुपये से अधिक के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पांच राष्ट्रीय खेल स्टेडियमों में से एक स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube