स्वरा भास्कर को कुछ दिन पहले चार साल के बच्चे को गाली देने के चलते ट्रोल किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को कुछ दिन पहले चार साल के बच्चे को गाली देने के चलते ट्रोल किया गया था। एक कॉमेडी शो में स्वरा ने बच्चे को गाली दी थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्वरा को जमकर सुनाई थीं। इतना ही नहीं स्वरा के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में बाल उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इतना सब होने के बाद भी स्वरा चुप रही थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में स्वरा ने कहा, ‘मैं एक कॉमेडी शो में थी और वहां मुंबई में अपनी पहले शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर कर रही थी। हां मैंने कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया, लेकिन वो सिर्फ एक ह्यूमर था, मैंने मज़ाक में कहा था। मैं अपने शब्दों के ज्सटिफाई नहीं कर रही। इस बात में कोई शक नहीं है कि वो मैंने गलत शब्दो का चयन किया, लेकिन मेरा इरादा वो नहीं था। मैंने उस बच्चे को और न ही कभी किसी भी बच्चे को गाली दी है’।

क्या था पूरा माजरा :

स्वरा हाल ही में सन ऑफ एबिश शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कॉमेडियन कुणाल कामरा शो के होस्ट एबिश मैथ्यू के साथ बातचीत की। इस शो में स्वरा भास्कर ने एक चार साल के बच्चे के लिए अपशब्द कहे थे। जिसके बाद ट्विटर पर हंगामा मच गया। अपने मुंबई के स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए स्वरा ने बताया था कि कैसे एक एक चार साल के बच्चे ने उन्हें ‘आंटी’ कह दिया था। इस बारे में बताते हुए स्वरा ने बच्चे को गाली दी थी।

https://www.instagram.com/p/B4bxHFHJpl4/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube