सेना के हवालदार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सीढ़ी पर उल्टा खड़ा होकर चलाई बाइक

जबलपुर : सरहदों पर दुश्मनों को नाको चने चबाने वाले हमारे देश के बहादुर सिपाही सिर्फ बन्दूक ही चलाना नहीं जानते, वे अपने कारनामों से दुनिया को हैरत में भी डाल देते है। शुक्रवार को ऐसा ही एक कारनामा करके जबलपुर में सेना के एक जवान ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जबलपुर में सेना की कोर सिग्नल्स की डेयर डेविल्स टीम में शामिल हवलदार केसरी जेना ने शुक्रवार को हैरतअंगेज कारनामा करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बिना हैंडल थामे सीढ़ी पर उल्टे लटक कर साढ़े चार घंटे तक लगातार बाइक चलाने का वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभी तक यह विश्व रिकॉर्ड बीएसएफ के इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के नाम 2 घंटे 11 मिनट तक बाइक चलाने के लिए था।

उल्लेखनीय है कि जबलपुर के एसटीसी मैदान में भारतीय सेना के जवान कई हैरतंगेज कारनाम करते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। सेना की डेयर डेविल्स टीम के सदस्य हवलदार केसरी जेना ने शुक्रवार को एसटीसी मैदान में अपने बिना हैंडल बार पकड़े मोटर साइकिल पर 11 फुट लंबी सीढ़ी पर उल्टी दिशा में सवार होकर सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मैदान के 320 राउंड लगाते हुए कुल 128 किलोमीटर की दूरी तक की। उनका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है। जेना के रिकॉर्ड बनाते समय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य बाईक राईडर्स मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube