पेट्रोल और डीजल के भाव में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

पेट्रोल और डीजल के भाव में आज बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में आज बुधवार को पेट्रोल व डीजल की कीमतें यथावत बनीं हुई हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल व डीजल किस कीमत पर बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव अपनी पुरानी कीमत 74.20 रुपये पर और एक लीटर डीजल का भाव भी अपनी पुरानी कीमत 65.84 रुपये पर बना हुआ है। 

कोलकाता की बात करें, तो यहां भी आज पेट्रोल अपने पुराने भाव 76.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल की बात करें, तो यह भी अपनी पुरानी कीमत 68.25 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

उधर मायानगरी मुंबई में बुधवार को पेट्रोल अपने पुराने भाव 79.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल भी यहां अपने पुराने भाव 69.06 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई की बात करें, तो यहां पेट्रोल का भाव अपने पुराने स्तर 77.13 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी अपने पुराने स्तर 69.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल व डीजल का भाव जानते हैं। जयपुर में आज बुधवार को पेट्रोल अपने पुराने स्तर 78.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल भी यहां अपने पुराने भाव 70.91 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है।

अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल और डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल दिल्ली से महंगा और अपने पुराने स्तर 75.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डी़जल 66.15 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में भी आज बुधवार को पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 73.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.18 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube