अजगर के खतरनाक वार से चित हो गया हिरण, फुर्ती देख हो जाएंगे दंग

अजगर के बारे में लोगों की सोच है कि वे फुर्तीले नहीं होते हैं, वो थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे अजगर के एक वीडियो ने इस आम धारणा को बदल दिया है। वीडियो में अजगर को बिजली की रफ्तार से अपने शिकार पर वार करते दिखाया गया है। आप भी इस वीडियो में अजगर की फुर्ती को देखकर दंग रह जाएंगे।

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने एक हिरण का शिकार करते हुए अजगर का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के सेंट्रल चंदा डिविजन का है। उन्होंने इस ट्वीट में अजगर के शिकार पर हमले का विवरण दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार हिरण एक गड्ढे के पास पानी पीने के लिए आते हैं। उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगती है कि पानी के अंदर छिपी मौत उनका इंतजार कर रही है। दो हिरण जैसे ही पानी पीने के लिए गड्ढे में आगे बढ़ते हैं, अचानक पलक झपकते ही अजगर उनमें से एक हिरण पर टूट पड़ता है और एक ​हिरण को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। बाकी हिरण वहां से भाग जाते हैं।

सुशांत नंदा ने बताया कि जब कोई अजगर किसी जीव का शिकार करता है तो घात तकनीक का प्रयोग करता है, इसमें वह शिकार पर झपटता है और उस पर हमला करता है। वह मात्र 50 मिलीसेकेंड में अपने दातों से शिकार को पकड़ लेता है।

अजगर की फुर्ती का अंदाजा आप इससे ही लगा सकते हैं कि एक इंसान अपनी पलक 200 मिलीसेकेंड झपकता है।

वीडियो देखें:

सुशांत नंदा ने इस वीडियो को 21 नवंबर को शेयर किया था, जिसे अब तक 17 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 1200 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 492 लोगों ने कमेंट किया है।

Related Articles

Back to top button