पार्लियामेंट के बाहर धरने पर बैठी लड़की का सवाल- मैं भारत में क्यों नहीं सुरक्षित महसूस करती?

 दिल्ली-यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत देश के तमाम राज्य महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावे करें, लेकिन ये दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। रांची और तेलंगाना में महिला डॉक्टर समेत कई के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं ने पूरे देश के लोगों को हिलाकर रख दिया है।

इस बीच महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में एक किशोर लड़की शनिवार सुबह संसद के पास फुटपाथ पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गई, हालांकि पुलिस ने उसे वहां से जबरन हटा दिया। इतना ही नहीं, उसे पुलिस पकड़कर थाने भी लाई थी। इस लड़की के पास पोस्टर-बैनर भी मौजूद हैं, जिस पर लिखा है- ‘मैं भारत में क्यों नहीं सुरक्षित महसूस करती?’

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्लियामेंट के बाहर फुटपाथ पर प्रदर्शन कर रही इस लड़की के हाथ में कई प्लेकार्ड्स हैं, इनमें से एक पर लिखा है-  ‘मैं भारत में क्यों नहीं सुरक्षित महसूस करती? (‘why I can’t feel safe in my own Bharat)’

वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उसे वहां से हटा दिया, लेकिन वह फिर वहीं पर वापस आ गई। पुलिस ने उससे गुजारिश भी की कि वह घर चली जाए।

वहीं, पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि उस लड़की के बारे में कोई भी जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस को इस लड़की ने अपने बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। मांगने पर भी वह लड़की अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं बता रही है।

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस लड़की का नाम अनु दुबे है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) भी लड़की के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां पर उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब उसे छोड़ दिया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर समेत दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर जला देने का मामला सामने आया है। इससे पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube