अपनी फिल्म से बच्चो को दूर रखना चाहता है यह एक्टर, कहा- ‘नाबालिग मेरी फिल्में कभी न देखें…’

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को फिल्मों में उनके किसिंग सीन के लिए जाना जाता है और वह आजकल काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. आप सभी को बता दें कि इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द बॉडी’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं और जब इमरान से हाल ही में प्रमोशन के दौरान यह सवाल किया गया कि, ”हमारे देश में नाबालिग बच्चों को क्या देखना चाहिए.”

इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह तो नहीं बताया कि बच्चों को क्या देखना चाहिए, लेकिन उन्होंने यह जरूर बता दिया कि बच्चों को क्या नहीं देखना चाहिए. जी हाँ, इस दौरान सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”मैं यही कहूंगा कि जो बच्चे नाबालिग हैं, वह मेरी फिल्में कभी न देखें। मेरी फिल्म ‘द बॉडी’ भी ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म है, बच्चे इस फिल्म को भी नहीं देख सकते।” इसी के साथ उन्होंने कहा, ”वैसे हमारी यह फिल्म बहुत एंगेजिंग है, जिसे देखते समय दर्शक यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है।”

आप सभी को यह भी बता दें कि ‘द बॉडी’ का निर्देशन जीतू जॉसेफ ने किया है और इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा ऋषि कपूर अहम भूमिका में हैं. इसी के साथ यह फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज़ होगी और इसकी कहानी बहुत रहस्य्मयी है जो फिल्म के साथ ही उजागर होगी. बात करें इमरान के करियर की तो उन्होंने अब तक कई हिट फ़िल्में दी हैं और उन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube