जानिए आपके शहर में आज किस भाव बिक रहा है पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल और डीजल के भाव आज मंगलवार को यथावत बने हुए है। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल आज किस भाव बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव अपने पुराने स्तर 75 रुपये पर ही बिक रहा है। वहीं, डीजल भी यहां कल के ही भाव 66.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

कोलकाता की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 77.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल यहां 68.45 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

मायानगरी मुंबई में भी पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां यह 80.65 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, यहां डीजल 69.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है ।

उधर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत अपने पुराने स्तर 77.97 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है और डीजल 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अब राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। पेट्रोल यहां आज 78.93 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 71.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम और नोएडा में पेट्रोल व डीजल की कीमतें जानते हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 76.29 रुपये प्रति लीटर पर और डी़जल 66.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में पेट्रोल 74.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube