21 फरवरी को कुशीनगर आयेंगी थाईलैंड की राजकुमारी

थाई राजदूत ने कुशीनगर पहुंच सुरक्षा प्रबंधों पर की चर्चा

कुशीनगर : फरवरी 2020 में दस दिवसीय भारत दौरे पर आ रहीं थाईलैंड की राजकुमारी डाॅ.चूलंकान कार्न 21 फरवरी को कुशीनगर आयेंगी। वह यहां थाई मॉनेस्ट्री के माघ पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र अष्टधातु शोभा यात्रा उत्सव में भाग लेंगी। राजकुमारी की यात्रा को देखते हुए दिल्ली स्थित थाई राजदूत सोमवार को कुशीनगर पहुंच तैयारियां देखी। मंगलवार को राजदूत जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा करेंगे। थाई मोनेस्ट्री में राजदूत को गार्ड आफ आनर दिया गया। मोनास्ट्री के पी.सोमपोंग, अंबिकेश त्रिपाठी एवं प्रशासन के लाइजेनिंग अफसर एसडीएम प्रमोद त्रिपाठी ने राजदूत का स्वागत किया।

थाई राजदूत चुकिंगटान ने बताया कि राजकुमारी 14 से 23 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह 21 फरवरी को कुशीनगर कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। उनके आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने वह यहां आए हैं। उनके साथ पत्नी पियावन, मुम्बई की कांसोलेट जनरल मिस कृतिया चिक्टानोंडा व डिप्टी सचिव मिस रचलीकान भी आई हैं। तहसीलदार दीपक गुप्ता, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, एस आई निरंजन ने राजदूत को आवश्यक जानकारियां दी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube