पति इमरान खान के समर्थन में बोलीं पत्नी बुशरा मानेका

पाकिस्तान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के लीडर इमरान खान इस समय पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हो रहे हैं. आपको बता दें कि उनके खाते में 117 सीटें हैं लेकिन सरकार बनाने के लिए 137 सीटों की जरूरत है. हाल ही में इमरान खान की पत्नी बुशरा मानेका ने आम चुनाव में नेता के रूप में इमरान खान को चुनने के लिए और साथ ही उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को जीत दिलवाने के लिए पाकिस्तान के लोगों को धन्यवाद किया है.पति इमरान खान के समर्थन में बोलीं पत्नी बुशरा मानेका

अपने पति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इमरान एक ऐसे नेता है जो आम जान कल्याण के लिए काम करने की क्षमता रखते हैं और सभी को उन्हें जीत दिलवाने के लिए धन्यवाद. इमरान खान के नेतृत्व में ही पार्टी केंद्र में सरकार बनने की तैयारी हो रही है. इमरान ने 19 जुलाई को अपने भाषण में अपनी जीत का एलान कर दिया था क्योंकि उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं.

एक टीवी चैनल पर इमरान की पार्टी की जीत की ख़ुशी जाहिर करते हुए उनकी पत्नी बुशरा ने कहा कि ‘अल्लाह ने एक ऐसे शख्स को देश का नेता बनाया है, जो लोगों के अधिकारों का ख्याल रखता है’. अपने पति की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि इमरान पाकिस्तान के सभी नागरिकों के जीवन की रक्षा करेंगे

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube