स्किन में निखार लाने और ग्लो बढ़ने के लिए ब्राउन राइस का ऐसा इस्तेमाल नहीं जानते होंगे आप, ….

नेचुरल प्रौडक्ट जैसे ब्राउन राइस स्किन को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होते हैं. आइए, स्किन के लिए ब्राउन राइस के फायदे के बारे में जानते हैं.

रैशेज और संबर्न से आराम: ब्राउन राइस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को सनबर्न और रैशेज से आराम देते हैं. अंकुरित ब्राउन राइस में साधारण ब्राउन राइस से ज्यादा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. रैशेज और सनबर्न की समस्या को दूर करने के लिए ब्राउन राइस का माड़ का इस्तेमाल करें. इसे आप रुई की मदद से स्किन पर लगाएं.

मुंहासों के लिए ब्राउन राइस: ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में नियासिन यानी विटामिन-बी3 मौजूद होता है. नियासिन स्किन को मुंहासों से बचाता है. साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं. आप ब्राउन राइस के पानी (माड़) का इस्तेमाल टोनर की तरह कर सकतीं हैं. इससे चेहरे पर होने वाले मुंहासें ठीक हो जाएंगे.

पिगमेंटेशन को करता हैं दूर: ब्राउन राइस में एंटी-औक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को झुर्रियों और पिगमेंटेशन से बचाता हैं. यह सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से भी आपकी स्किन की रक्षा करता है. आप ब्राउन राइस का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगा सकतीं हैं.

ब्राउन राइस को बनाने का बेहतरीन तरीका: पके हुए चावल को दूध या सोया दूध के साथ उबाल कर उस में दाल चीनी, जायफल, किशमिश, और शहद मिला कर राइस पूडिंग बना सकती हैं. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. बचे हुए चावल में चिकन, पनीर या अपनी पसंद की सब्जियाँ, मसाले, और थोड़े बादाम मिला कर उसका सलाद बना सकती हैं. बच्चों के लिए यह बहुत हेल्दी है. चावल के साथ बीन्स और अन्य सब्ज़ियों का मिश्रण बना कर भी इसका लुत्फ उठा सकती हैं. चावल और कटी हुई सब्ज़ियों को ब्रैड के बीच रख कर थोड़े सौस के साथ भी इसका सेवन कर सकती हैं. ब्रैकफास्ट के लिए यह बेहतर औप्शन है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube