प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के नेताओं को दिलाई संविधान की शपथ

राजनीति के बड़े ढ़ उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बड़ी तैयारी में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद नेताओं को संविधान की शपथ भी दिलाई।

शुक्रवार रात लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व जितिन प्रसाद, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया तथा अन्य की मौजूदगी में नेताओं को संविधान की शपथ दिलाई।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके साथ ही सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने नारा भी लगाया ”जय संविधान”और ”भारत माता की जय”।

प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय नेहरू भवन में पार्टी ने सभी नेताओं को स्थापना दिवस पर शुभकामना दी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के उन नेताओं को याद किया जो बलिदान हुए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी।

 इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के रास्ते पर चलने का निर्देश दिया। प्रियंका गांधी ने सभी को पूर्वजों के रास्ते पर चलने को कहने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube