पहले करता था अपहरण, फिर कमरे में बंधक बनाकर सारी रात करता था दुष्कर्म

भारत में हैदराबाद और उन्नाव गैंगरेप के बाद पूरे देश में आक्रोश है और जनता सरकार से सख्त कानून बनाने के लिए अनुरोध कर रही है। वहीं इस किस्म की दरिंदगी भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी हो रही है, जहां महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। ताजा मामला स्कॉटलैंड से सामने आया है।

यहाँ एक ऐसे डॉक्टर के खिलाफ ग्लासगो उच्च न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है जिसने 2013 से 2019 के बीच अपहरण और दुष्कर्म की असंख्य वारदातों को अंजाम दिया। डॉक्टर का नाम मैथ्यू एडम है। एडम पर इल्जाम है कि जब वह किसी महिला का अपहरण कर लेता था, तब पूरी रात वह महिला को अपने कमरे में बांधकर रखता था और बंधक के सिर पर रिवाल्वर तानकर दुष्कर्म करता था। इस दौरान डॉक्टर महिला पर कई किस्म के अत्याचार करता था जैसे कि पीड़िता की बॉडी को माचिस से जलाना।

घटना को अंजाम देने के लिए एक बार डॉक्टर ने एक महिला को जबरदस्ती नशे की दवा पिला दी और बेहोश करके घटना को अंजाम दिया। जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर काम करने के दौरान एडम ने महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण की वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि, एडम के वकील टोनी लेनेहन ने सभी आरोपों का खंडन किया है। पुलिस फिलहाल, इस मामले में जांच कर रही है ताकि और खुलासे  हो सकें। डॉक्टर ने जिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किए उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube