पराग्वे की जेल से सुरंग बनाकर भागे ड्रग कार्टेल के 75 सदस्य

असंशियन : उत्तरी पराग्वे की एक जेल से 75 खतरनाक कैदी सुरंग के रास्ते जेल से भाग गए हैं। ये लोग ड्रग कार्टेल के सदस्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग पिछले एक महीने से भागने की योजना बना रहे थे और आखिरकार कामयाब हो गए। पराग्वे की जस्टिस मिनिस्टर सेसीला परेज ने बताया कि ये लोग नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी किया करते थे। इस घटना ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि कैदियों को सुरंग बनाने में महीनों का समय लगा होगा। रविवार तड़के चार बजे ये लोग जेल से भागे होंगे। यह जेल ब्राजील की सीमा के पास है। पराग्वे के आंतरिक मंत्री यूस्लाइड्स एसीवेडो ने कहा कि सरकार अलर्ट पर है। साथ ही उन्होंने अपने श्रेष्ठ जांचकर्ताओं को भागे कैदियों की तलाश में लगा दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई जेल संरक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जबकि कई गार्ड्स को गिरफ्तार भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube